M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी गैंगस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी गैंगस्टर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर सैकड़ों करोड़ की रकम ठगने वाले सिंडिकेट से जुड़े शातिर गैंगस्टर की एक करोड़ से अधिक के दोमंजिला भवन और उसमें बनी दुकान को कुर्क करते हुए सील किया गया।

गढ़ में स्याना चौपला के पास बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी गैंगस्टर संजीव चौहान ने दोमंजिला भवन के साथ ही उसके बाहरी छोर पर दुकान बनाई हुई है। जिसे डीएम प्रेरणा शर्मा के आदेश पर शुक्रवार को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। नायब तहसीलदार पवन कुमार, हल्का
लेखपाल रोहित त्यागी, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार धीमान ने राजस्व टीम को साथ लेकर गैंगस्टर संजीव चौहान के भवन को सील कर दिया। एक करोड़ से अधिक के दोमंजिला भवन और उसमें बनी दुकान को कुर्क करते हुए
सील किया गया। इसके अलावा डीएम के आदेश पर कुर्क किए जाने का उल्लेख करते हुए मौके पर नोटिस बोर्ड भी चस्पा करा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस साथ ही जांच में लगी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page