नेशनल हाईवे- 9 पर स्कूटी में सांप देख युवती के उड़े होश,चलती स्कूटी से गिरकर हुई घायल

नेशनल हाईवे- 9 पर स्कूटी में सांप देख युवती के उड़े होश,चलती स्कूटी से गिरकर हुई घायल
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर सोमवार दोपहर किसी काम से जा रही युवती के स्कूटी में सांप को देखकर होश उड़ गए। जिससे वह चलती स्कूटी से नीचे गिरकर बेहोश हो गई। लोगों ने युवती को उठाकर अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी सोनिया अपनी स्कूटी से सोमवार को बाजार जा रही थी। जैसे ही वह डूहरी पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी उसे स्कूटी की खुली डिग्री में सांप को बैठा देखकर उसके होश उड़ गए।
सांप को देख सोनिया डर गई और चलती स्कूटी से नीचे गिर गई। जिससे आसपास के लोगों ने युवती को उठाकर अस्पताल भिजवाया और सांप को भगा दिया।












