यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित मुस्लिम- दलित एकता रोज़ा इफ्तार से अखिलेश यादव व मायावती परेशान – डॉ० ख़ालिद मुहम्मद खान

हापुड़। राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गाँधी व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों में मुस्लिम दलित रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन को किया।चंडी मंदिर के निकट हापुड़ में डॉ० ख़ालिद मुहम्मद प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला चेयरमैन हसन आतिफ द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया।
डॉ० ख़ालिद मुहम्मद खान ने बताया कि इस कार्यक्रम ने प्रदेश में सियासी गर्मी बढ़ा दी है अखिलेश यादव व मायावती मुस्लिम व दलितों का कांग्रेस के तरफ रुख से घबरा गए हैं।
रोज़ा में गिलास पर सविंधान सभा के सदस्य हसरत मोहानी व बाबा भीम राव अम्बेडकर के सयुक्त फ़ोटो ने लोगो का ध्यान आकर्षित किया।
,हसन आतिफ ज़िला चेयरमैन हापुड़ ने कहा कि हज़रत मोहनी ने इक़बाल ज़िंदाबाद का नारा दिया आज देश मे साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ इंक़लाब की आवश्यकता है।
उस अवसर पर मंडल प्रभारी अख़लाक़ अहमद, नरेश भाटी, उमेश, नीरज, दीपक मोंगा, यशपाल, अमित सिंह, वेद प्रकाश, छिद्दा सिंह, विपिन ,कमल सिंह, लक्ष्मण सिंह, ऐजाज़ अहमद, जव्वाद, हमदान, अब्दुल्ला साद, यूसुफ अली, इशरत अली, अफसर, बिलाल अहमद, संजय सिंह , रघुराज आदि लोग उपस्थित थे।













15 Comments