ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

एसपी ने जिलें में 14 दरोगाओं को किया इधर से उधर, नरेश को ट्रैफिक की कमान

हापुड़।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने जिलें की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए 14 दरोगाओं को इधर से उधर किया है तथा नरेश कुमार को ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त किया है।

एसपी केजी सिंह के अनुसार, उपनिरीक्षक नरेश कुमार को यातायात पुलिस से प्रभारी यातायात पुलिस बनाया गया है। अन्य प्रमुख तबादलों में, उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह को थाना कपूरपुर से प्रभारी चौकी सपनावत, थाना कपूरपुर भेजा गया है, जबकि नीरज कुमार को प्रभारी चौकी सपनावत से थाना कपूरपुर स्थानांतरित किया गया है। जितिन शर्मा को थाना हापुड़ नगर से थाना बाबूगढ़ और सचिन कुमार को थाना कपूरपुर से प्रभारी चौकी कस्बा बहादुरगढ़, थाना बहादुरगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में, मनवीर को प्रभारी चौकी कस्बा बहादुरगढ़ से थाना कपूरपुर, ओंकार गंगवार को थाना हाफिजपुर से प्रभारी चौकी कुचेसर चौपला, थाना बाबूगढ़, और नीरज कुमार को प्रभारी चौकी कुचेसर चौपला से थाना हाफिजपुर भेजा गया है। सुमित कुमार को प्रभारी चौकी नानपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर से प्रभारी चौकी सिकंदर गेट, थाना हापुड़ नगर, और युवराज सिंह को थाना हापुड़ देहात से प्रभारी चौकी नानपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात किया गया है। विवेक चौहान को प्रभारी चौकी सिकंदर गेट से थाना बाबूगढ़, विनोद कुमार को प्रभारी चौकी मुदाफरा से थाना बाबूगढ़, और प्रमोद कुमार को थाना पिलखुवा से प्रभारी चौकी मुदाफरा, थाना बाबूगढ़ का कार्यभार सौंपा गया है। उपनिरीक्षक अभिषेक कमार को थाना सिम्भावली से
फील्ड यूनिट में स्थानांतरित किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page