fbpx
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

स्वामी विवेकानन्द चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे – बबली त्यागी

स्वामी विवेकानन्द चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे – बबली त्यागी

हापुड़

अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय महामंत्री बबली त्यागी ने कहा कि
स्वामी विवेकानन्द का ज्ञान आत्म-विश्वास, आध्यात्मिकता और सभी मनुष्यों की एकता पर केंद्रित था। वो समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे और चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे।

त्यागी यहां शंकर पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि स्वामी जी अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से, उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौकें पर अटल फाउनडेंसन के पदाधिकारियों ने विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया ।

जन्मदिवस अटल फाउनडेंसन की राष्ट्रीय महामंत्री बबली त्यागी राष्ट्रीय मंत्री शिशांक मुनि त्यागी प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी प्रदेश मंत्री पंकज कुमार , करन सिंह शर्मा प्रंशिपल आदि पदाधिकारगण मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page