ATMS College of Education Menmoms
News

युट्यूबर स्टार सलमुद्दीन व निवर्तमान जिला अध्यक्ष उमेश राणा व सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने किया ध्वजारोहण व स्मारक पार्क का उद्घाटन

युट्यूबर स्टार सलमुद्दीन व निवर्तमान जिला अध्यक्ष उमेश राणा व सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने किया ध्वजारोहण व स्मारक पार्क का उद्घाटन

हापुड़।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ के द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट हापुड पर आयोजित 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के भव्य कार्यक्रम मे युट्यूबर स्टार सलमुद्दीन व निवर्तमान जिला अध्यक्ष उमेश राणा व सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया,
नगर पालिका परिषद हापुड व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी हापुड़ ने संयुक्त रूप से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पार्क का सौंदर्यकरण कराया जिसका उद्घाटन युट्यूबर स्टार सलमुद्दीन व निवर्तमान जिला अध्यक्ष उमेश राणा व नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी ने किया,

सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी, कोषाध्यक्ष दिलशाद अली, वाइस चेयरमैन डॉ असद सिद्दीकी ने सलमुद्दीन जी व उनकी पूरी टीम व उमेश राणा जी को पगड़ी पहनाकर व पूर्व राष्ट्रपति जी की तस्वीर स्टैचू भेटकर स्वागत व अभिनंदन किया

सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2017-18 में सोसाइटी की मांग पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के द्वारा सिकंदर गेट हापुड़ पर ग्रीन बेल्ट पार्क का निर्माण कराया गया था जो अब जर्जर अवस्था में था नगर पालिका के द्वारा पुनः इंटरलॉकिग झंडे का स्तंभ आदि का कार्य कराया गया व सोसाइटी ने पार्क के सभी बाहरी हिस्सो पर पुनः प्लास्टर पक्का पेंट सौंदर्यकरण आदि अपने निजी खर्चे पर कराया जिसका उद्घाटन आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किया गया, जिसके लिए नगर पालिका परिषद हापुड की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी व अधिशासी अधिकारी उप जिलाधिकारी मनोज कुमार व अवर अभियंता प्रमोद कुमार धन्यवाद व प्रशंसा के पात्र हैं

यूट्यूबर स्टार सलमुद्दीन ने सोसायटी के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वैलफेयर सोसायटी हापुड के आज मे तीसरे कार्यक्रम में आया हूं सोसायटी बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है सभी लोगों को सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी से प्रेरणा लेनी चाहिए

इस अवसर पर युट्यूबर स्टार सलमुद्दीन व निवर्तमान जिला अध्यक्ष उमेश राणा व सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी, डा दिलशाद अली, डा असद सिद्दीकी, उप निरीक्षक विवेक चौहान, प्रशांत चौधरी, शाहरुख खान, आसिफ मंसूरी, आशु एम एस, मसरूर सलमानी, बुल्टा, फिरोज कुरैशी, मो समीर, जिशान, दानिश सैफी,रायल वसीम एसआरके, मौ अहमद, प्रभजोत सिंह, मोईन, परवेज चौधरी मुस्तफा आदि उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page