यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

हापुड़ ।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं भारतीय यदुवंशी महासभा द्वारा यादव जी लव स्टोरी फिल्म के जनपद में प्रसारण पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला अधिकारी अभिषेक पाण्डेय को पत्र सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव को देखते हुए भाजपा ने लव जिहाद के मुद्दे को हवा देने के लिए यादव,मुस्लिम एवं पी .डी.प्रहरी के आवाहन से घबराकर फूट डालो ओर राज करो की नीति से एक कदम आगे बढक़र देश में राजनीतिक लाभ लेने की दुर्भावना के साथ साथ मानवता ओर भाई चारे अमन शांति को भंग करते हुए नफरत फैलाकर दंगे फसाद कराकर जाति जाति ऊंच नीच के भेद भाव को बढ़ावा देने के लिए स्वर्ण जाति के कलाकारों का मनोबल बढ़ाने को लेकर फिल्मों के माध्यम से यादव समाज की महिला एवं मुस्लिम समाज को पुरुष की झूठी लव स्टोरी बनाकर नफरत का बीज बोकर आपस में लड़वाकर वैमनस्य फैलाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म से यादव समाज की बहन बेटी की छवि को खराब दर्शाने का कार्य करते हुए मुस्लिम समाज के युवक के साथ लव अफेयर को दिखाने का घिनौना कार्य किया गया है,जिससे यादव समाज तथा मुस्लिम समाज को बदनाम करने की साजिश की बू स्पष्ट परिलक्षित होती है जिस कारण यादव समाज के अलावा मुस्लिम समाज में भी आक्रोश फैल गया है।
इस अवसर पर अख्तर मलिक,अय्यूब सिद्दीकी , कम्मल मंसूरी,पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट,राजेश यादव, वसीम मेवाती,युधिस्ठिर यादव,रेशमा यादव,मनु चौधरी, अंजू सिंह,यशी यादव,अशोक यादव,संजय यादव आदि मौजूद रहे।












