ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

यातायात माह में 7,693 वाहनों का चालान कर 84 वाहनों को सीज कर 1.22 लाख रुपए वसूला गया जुर्माना, ट्रैफिक कर्मियों को किया गया सम्मानित

, हापुड़।

जिलें में नवम्बर माह में चलाए गए अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालें 7693 वाहनों का चालान कर 84 वाहनों को सीज किया गया तथा वाहन चालकों से 1.22 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया । यातायात माह के समापन पर सीओ ने ट्रैफिक कर्मियों को सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने नवम्बर माह में यातायात माह के तहत विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों और शिक्षकों को यातायात नियमों की नुक्कड़ नाटक, निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जानकारी दी थी।

किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। यातायात पुलिस ने 120 से 130 स्थानों पर एक लाख से अधिक लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए तीन हजार ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी विशेष प्रशिक्षण , दो हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए और 7 हजार चालकों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालें वाहन चालकों के 7,693 चालान काटकर 84 वाहनों को सीज किया और 1,22,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

4 Comments

  1. It’s fascinating how easily we fall into reward cycles – even with small wins! Seeing platforms like sinagph download prioritize responsible gaming & KYC is a good sign, ensuring a safer experience for everyone. It’s about balance, right?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page