ATMS College of Education Menmoms
News

मौहल्लों में जलभराव की समस्याओं से रूबरू होने गंदे पानी में चले डीएम , एसडीएम, दिए समाधान के निर्देश

मौहल्लों में जलभराव की समस्याओं से रूबरू होने गंदे पानी में चले डीएम , एसडीएम, दिए समाधान के निर्देश

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के आधा दर्जन मौहल्लों में गंदे जलभराव की शिकायत पर मंगलवार सुबह डीएम, एसडीएम ने मौके पर पहुंच गंदे पानी में चलकर लोगों की समस्याओं को जाना और समाधान के निर्देश दिए।‌जिससे लोगों की खुशी का ठिकाना ना रहा।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ पर देव नंदिनी फ्लाईओवर के आसपास आधा दर्जन मौहल्लों में जलभराव की समस्या रहती है। नाला ठीक ना होने के कारण बरसात में बारिश का पानी भर जाता है।

मौहल्ले वासियों ने बताया कि स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राहगीरों के गिरकर चोटिल होने की घटनाएं आम हो गई हैं। घरों में बच्चे और बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हापुड़ से गढ़ मार्ग पर देव नंदिनी फ्लाईओवर के नीचे पानी जमा रहता है। नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन तब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं है। जमा पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। आसपास के मकानों की नींव भी कमजोर हो रही है।

सोमवार दोपहर जलभराव की समस्या से आक्रोशित महिलाओं ने देव नंदिनी फ्लाईओवर के पास चक्का जाम कर दिया। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।

मंगलवार सुबह डीएम अभिषेक पाण्डेय व एसडीएम सदर इला प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और गंदे पानी में पैदल चलकर मोहल्लों का जायजा लिया और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मोहल्लेवासियों ने बताया कि अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था के कारण गंदा पानी गलियों अं घरों में जमा हो रहा है, जिससे उनका जीवन मुश्किल हो गया है।

डीएम अभिषेक पांडेय ने मोहल्लेवासियों को भरोसा दिलाया कि जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page