ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

मोमोज खाने जा रहे दो स्टूडेंट्स को कार सवारों ने टक्कर मारकर गिराया और कार में अपहरण कर घर ले जाकर की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

, हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर एक कार ने मोमोज खाने स्कूटी से जा रहे दो नाबालिग स्टूडेंट्स को टक्कर मारकर गिरा दिया और गाड़ी में डालकर अपने घर ले गए, जहां दोनों की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी संजय चौधरी ने बताया कि उनका बेटा इंशात चौधरी (15) व उसका दोस्त कबीर(15) डीपीएस में कक्षा दस के स्टूडेंट्स है‌ । वे देर रात अपनी स्कूटी में प्रीत विहार में मोमोज खाने जा रहे थे, तभी कार सवारों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और दोनों को गाड़ी में उठाकर अपने आंनद बिहार कालोनी स्थित घर में ले गए, जहां दोनों की बंधक बनाकर आधे घंटे तक बेरहमी से पिटाई की‌ ‌। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोपियों ने दोनों को घायल कर सड़क पर फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने बच्चों को उठाकर थाने ले आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपियों ने बताया कि दोनों बच्चे रोजाना उनके घर का दरवाजा व घंटी बजाकर भाग जाते थे, जिससे वे परेशान हो गए थे और रात में दोनों पकड़ में आ गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page