इबरत खान हत्याकांड का खुलासा : रिश्ते का भाई गिरफ्तार, पिस्टल व मोपेड बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना कपूरपुर क्षेत्र में हुए
इबरत खान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए रिश्ते के भाई को गिरफ्तार कर पिस्टल व मोपेड बरामद किया।
जानकारी के अनुसार
थाना कपूरपुर क्षेत्र में शुगर मिल के पास एक बाग में
28 मार्च को कपड़ों की फेरी लगाने वाले 25 वर्षीय युवक इबरत का गोली लगा शव बरामद हुआ था।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मृतक इबरत खान पहले आरोपी रिश्ते के भाई तैय्यब के साथ मिलकर कपड़ों का कारोबार करता था। करीब डेढ़ महीने पहले इबरत खान ने अलग होकर अपना खुद का काम शुरू कर दिया था।अपने अच्छे व्यवहार के कारण इबरत का व्यापार लगातार बढ़ रहा था। इसी को लेकर आरोपी उससे नफरत करने लगा और उसे ठिकाने
लगाने का प्लान बनाया।
मौका पाकर तैय्यब ने इबरत को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तैय्यब पुत्र इब्बन खां को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की निशानदेही पर एक अवैध पिस्टल (32 बोर), एक जिंदा कारतूस, टीवीएस मोपेड और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पकताल में आरोपी ने बताया कि इबरत खान के अलग कारोबार शुरू करने से उसका व्यापार प्रभावित हो गया था।कई बार समझाने के बावजूद जब मृतक नहीं माना, तो गुस्से में आकर उसने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।











