वाहन चालकों से मोबाइल लूटने वालें गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लूट के 10 मोबाइल व चार्जर बरामद

वाहन चालकों से मोबाइल छीनने वालें गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लूट के 10 मोबाइल व चार्जर बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन चालकों से मोबाइल छीनने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दस मोबाइल, चार्जर, बाईक व तंमचें बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि देर रात पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बिजनौर निवासी सलीम व अमन है , जिनके कब्जे से दस मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है।ये मोबाइल लूटने वाले गैंग के सदस्य है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे हाइवे पर सड़क किनारे खड़े राहगीरों और वाहन चालकों को निशाना बनाकर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।











