मेहंदीपुर बालाजी की पदयात्रा पर भक्त रवाना

हापुड़।

हापुड़ के ग्राम कनिया कल्याणपुर से इस वर्ष भी करीब डेढ़ सौ भक्तों ने मेहंदीपुर बालाजी महाराज की पैदलयात्रा शुरू की है।

पंडित मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि यह पदयात्रा गत 18 वर्षों से चली आ रही है। गांव कनिया कल्याणपुर से भक्त दिल्ली पहुंचेगे। वहां अन्य भक्त शामिल होंगे। इसके बाद बालाजी के लिए रवाना होे जाएगे। पदयात्रा में संकेत शर्मा, मनोज शर्मा, गौरव त्यागी, तरुण कंसल, मनोज कंसल, विजेंद्र पाल, हरिओम त्यागी, ओम प्रकाश, ब्रह्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार, निर्दोष त्यागी, अक्षय कुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, साधु सिंह, लीलू सिंह, विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, मुरारी लाल गोयल, खुशीराम बंसल आदि शामिल है।

Exit mobile version