ATMS College of Education Menmoms
News

जनपद में 11 लाख 91 हजार 80 पौधे रोपित किये जायेंगे :डीएम


-डीएम ने सभी विभागों को पौधारोपण करने का लक्ष्य आवंटन किया
-पौधारोपण करने से होगा पृथ्वी का श्रंृगार:डीएफओ
हापुड़।
आगामी जुलाई माह में जनपद में वन विभाग,कृषि विभाग,उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 1191080 पौधों का रोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों को पौधारोपण करने का लक्ष्य आवंटन किया है। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है,कि पौधारोपण करने के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये। जिससे समय से पौधारोपण का कार्य संपन्न हो सके।  
           जिलाधिकारी प्रेरणा शर्माने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश स्तर पर वर्ष 2024-25 में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें जनपद को 11 लाख 91 हजार 080 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पौधारोपण करने के लिए जिले में सभी विभागों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को पौधारोपण करने के लिए गड्ढ़ा खुदाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये है। विभागों द्वारा गड्ढ़ा खुदाई का कार्य कराया जा रहा है।
         उन्होंने बताया कि वन विभाग एक लाख,ग्राम्य विकास विभाग 542000,राजस्व विभाग 44000,पंचायती राज विभाग 68000,हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण 19000,नगर पालिका परिषद हापुड़,पिलखुवाव गढ़मुक्तेश्वर 5-5-5 हजार,नगर पंचायत बाबूगढ़ 3000,लोक निर्माण विभाग 15000,कृषि विभाग 104000,माध्यमिक शिक्षा 3000,बेसिक शिक्षा विभाग 5000,स्वास्थ्य विभाग 11000,रेलवे विभाग 13000,उद्यान विभाग 64000,पर्यावरण 60000 आदि विभागों द्वारा 1191080 पौधे रोपित किये जायेंगे।
———————
धरती खुशहाल होने पर बदरा झूमकर बरसेंगे
विज्ञान संचारक व आदर्श इंटर कालेज प्रधानाचार्य उपकार दत्त शर्मा ने कहा कि मानव के जीवन में वृक्षों का सबसे अहम स्थान है। वृक्षारोपण कर पृथ्वी का श्रृंगार करें। धरती खुशहाल होने पर बदरा झूमकर बरसेंगे। पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए सभी को वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए।
———————–      
पेड़ पौधे धरा का गहना है:प्रमोद
डीएफओ प्रमोद ने बताया कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वृक्षों की अंधाधुंध कटान के द्वारा बाढ़,सूखा अपरदन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इन समस्याओं से बचाव के लिए वृक्षों का बचाव व पौधारोपण बहुत जरूरी है। वर्ष 2024-25 में जनपद में1191080 पौधों का रोपण किया जायेगा।
———-
प्रदेश सरकार पौधारोपण के प्रति गंभीर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पौधारोपण के प्रति गंभीर है। सरकार ने वर्ष 2019-20 में प्रदेश सरकार 22 करोड़,वर्ष 2020-21 में 25 करोड़ व वर्ष 2021-22 में 30 करोड़,2022-23 में 35 करोड़ अब वर्ष 2023-24 में भी 35 करोड़ अब वर्ष 2024-25 में भी 35 पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
—————–
एचपीडीए 20 पौधे रोपित करेगा
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2024-25 में अपनी आवासीय कालोनी आनंद विहार व पिलखुवा स्थित टैक्सटाइल सिटी में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण करेगा। जिसके लिए गड्ढ़ा खुदाई का कार्य चल रहा है।
——————-
इन प्रजातियों के पौधों का होगा रोपण
डीएफओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अमरुद्घ,अर्जुन,आम,इमली,आंवला,कचनार,कटहल,
गोल्ड मोहर,जामुन,नींबू,पिलखन,पीपल,बबूल,बरगद,बेल,बांस, बेर,शीशम,सागौन,कनरे आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण होगा।
——————
पौधशाला में पौधे तैयार
डीएफओ ने बताया कि जनपद में बुलन्दशहर रोड पर हाफिजपुर व गढ़ क्षेत्र में आमगीरपुर में वन विभाग की पौधशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपण करने के लिए तैयार है। शासन के निर्देश पर पौधारोपण करने के लिए विभिन्न विभागों को दिये जायेंगे।
————–
पौधारोपण से पृथ्वी का श्रंृगार होता है
समाजसेवी अजय त्यागी ने बताया कि पौधारोपण करने से पृथ्वी का श्रंृगार होता है। सरकार के साथ आम नागरिक को भी पौधारोपण करना चाहिए। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। पौधारोपण करने के बाद पौधे के बड़े होने तक उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page