M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पिता के सपनों को पूरा करनें के लिए आई हूं राजनीति में, हापुड़ को सुंदर स्वच्छ और विकासशील बनाने उनका उद्देश्य – कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह,

दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन में आज कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हापुड़ नगर पालिका से चेयरमैन पद की उम्मीदवार मानवी सिंह वर्मा को पूरी मेहनत और लगन के साथ जीत दिलाने का संकल्प लिया और जोरदार नारो से मानवी सिंह का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी से हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मानवी सिंह पूर्व विधायक स्वर्गीय धर्मपाल सिंह की पुत्री हैं।
मानवी सिंह वर्मा ने कहा कि जो सपना उनके पिता ने हापुड़ को सुंदर स्वच्छ और विकासशील बनाने का देखा था, उसी सपने को पूरा करने के लिए वह राजनीति में आई हैं।अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर वह हापुड नगर पालिका क्षेत्र में सभी समाज के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगी, मानवी सिंह ने आगे कहा कि वह अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए राजनीति में आई हैं, मेरा सपना है हापुड़ की पहचान उत्तर प्रदेश के बेहतरीन शहरों में हो। हापुड़ से निकलकर जाने वाले लोग जब अपने शहरों में जाएं तो वह हापुड़ के नाम की, हापुड़ के विकास की बात अपने घर पर करें। मेरा सपना है कि मैं हापुड़ को एक बेहतरीन शहर बनाऊं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव में जुटने की अपील की।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी है और जिस ऊर्जा के साथ मानवी सिंह मैदान में उतरी हैं ऐसा लगता जैसे हापुड़ नगर पालिका को एक बहुत ही लग्नशील और दूरदृष्टि वाली अध्यक्ष मिलने वाली है। मानवी सिंह को जिताना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, और यह जीत विकास पुरुष धर्मपाल सिंह जी के लिए हापुड नगर पालिका क्षेत्र के लोगों की तरफ से एक श्रद्धांजलि होगी।
जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी* ने कहा की स्वर्गीय धर्मपाल सिंह जी ने विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के रहते हुए सभी समाज और वर्गों के लिए बहुत कार्य किया, जिसका उदाहरण ये है कि उनके शासनकाल में शहर के हर वार्ड में हुए विकास कार्य दिखाई देते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह उनकी पुत्री है जिन्हें हम विकास पुरूष के नाम से जानते हैं। अब हम सभी का कर्तव्य है कि हम मानवी सिंह को पूर्ण समर्थन देकर चुनाव जिताने का कार्य करें है।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव को पूरी मेहनत से लड़ेगी। शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और सभी प्रत्याशी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता है। इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने हापुड नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक व चेयरमैन धर्मपाल सिंह जी की पुत्री मानवी सिंह को हापुड नगर पालिका की चेयरमैन पद की प्रत्याशी बनाया है, मानवी सिंह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर शहर का चहुमुंखी विकास कराएंगी।
कार्यक्रम में जिला नरेश भाटी, रामप्रसाद जाटव, रघुवीर सिंह एडवोकेट, विकास त्यागी, जलज तेवतिया,विक्की शर्मा ,यशपाल सिंह ढिलोर, सुखपाल गौतम, देवेंद्र सिंह, विक्की शर्मा, अंकित शर्मा, भरत लाल शर्मा, सुखपाल गौतम, दीपक मोघे, धर्मेंद्र कश्यप, जकरिया मनसबी, सुबोध शास्त्री, पिंकी सैनी, सविता गौतम, कुसुम लता, निसार खान, अतीकउर रहमान, मनोज कौशिक आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page