ATMS College of Education Menmoms
News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने की आईएएस के विरुद्ध एफआईआर व कार्रवाई की मांग , डीएम को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने की आईएएस के विरुद्ध एफआईआर व कार्रवाई की मांग , डीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़। आई ए एस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति अमर्यादित, अभद्र एवं जातीय वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी पर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने को लेकर ब्राह्मण समाज ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि आईएफएस संतोष वर्मा द्वारा सार्वजनिक मंचों एवं सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की बेटियों के विषय में की गई अत्यंत अमर्यादित, अभद्र, आपत्तिजनक तथा समाज में जातीय तनाव उत्पन्न करने वाली टिप्पणियों की ओर आकर्षित कराना चाहते है।

उक्त टिप्पणी न केवल एक संपूर्ण समाज की बेटियों के सम्मान पर आधात है, बल्कि देश की सांस्कृतिक मर्यादा, सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक व्यवस्था एवं संविधान प्रदत्त समानता के मूलभूत सिद्धांतों के भी विरुद्ध है। इस प्रकार की बयानबाजी से समाज में आक्रोश, अविश्वास एवं वैमनस्य की स्थिति पैदा हुई है, जो शांतिपूर्ण सामाजिक वातावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है।

यह प्रकरण केवल एक व्यक्ति की अमर्यादित टिप्पणी नहीं प्रतीत होता, बल्कि ऐसा संदेह उत्पन्न होता है कि इस प्रकार की भाषा किसी संगठित समूह, वैचारिक गिरोह या विदेशी फंडिंग के प्रभाव में समाज में सांप्रदायिकता एवं जातीय विभाजन फैलाने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकती है

आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध भारतीय न्यायिक संहिता 2023, व आईटी अधिनियम, तथा राष्ट्र सुरक्षा अधिनियम (NSA) की उपयुक्त धाराओं में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया जाए।

प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा कराई जाए, ताकि यदि कोई संगठित तंत्र या समूह इस प्रकार की गतिविधियों के पीछे हो, तो उसे उजागर किया जा सके।
देश की बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे कृत्यों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करने का साहस न कर सके।संबंधित अधिकारी के विरुद्ध तत्काल निलंबन / सेवा से बर्खास्तगी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

3 Comments

  1. MC88com is definitely worth checking out, especially if you’re into online gaming. The platform is solid, user-friendly, and they seem to be on top of things. Nice one! mc88com

  2. Interesting read! Seeing more platforms like sinagph casino prioritizing things like KYC & responsible gaming is a good sign. Regulation is key, especially with AMLC directives becoming stricter. It’s a complex space!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page