News
फैक्ट्री में निकला विशालकाय अजगर, रेस्क्यू कर पकड़ जंगल में छोड़ा

फैक्ट्री में निकला विशालकाय अजगर, रेस्क्यू कर पकड़ जंगल में छोड़ा
, हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में स्थित कोका-कोला कंपनी परिसर में 15 फीट अजगर निकल आया। जिसे देख फैक्ट्री के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।












