मिनीलैंड के बच्चों ने थानें का किया निरीक्षण, अपराध व अधिकारी की थाना प्रभारी ने दी जानकारी

हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित मिनीलैंड दा ग्लोबल स्कूल के 40 छात्रों ने हाफिजपुर थाने का शैक्षिक दौरा कर थाने की कार्रवाई को जाना। साइबर अपराध से बचाव की जानकारी, अपने अधिकार और अपराध करने वालों से कैसे निपटे इसकी जानकारी भी हासिल की।

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने छात्रों को पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया। उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व अनंगपाल राठी ने विवेचना एवं कानून के विषय में जानकारी दी। हैड कांस्टेबल राजकुमार ने
थाना कार्यालय के अभिलेख, हवालात की जानकारी दी। कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार ने कंप्यूटर संबंधी अपराध, साइबर अपराध, सीसीटीएनएस से जुड़ी जानकारी दी। प्रियंका, पूजा, अनुराधा ने महिला संबंधी अपराधों एवं गुड एंड बैड टच के बारे में जागरूक किया। छात्रों को 1090, 1098, 1076, 181, 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने कानून का पालन करने को कहा।

Exit mobile version