छात्रा ने लगाया मनचले पर कोचिंग जाते समय छेड़छाड़ और जबरन बात करने के दबाव का आरोप, दी तहरीर

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कोचिंग जाते समय एक छात्रा से मनचलें द्वारा छेड़छाड़ और जबरन बात करने के दबाव का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने बताया कि एक युवक उसे कोचिंग आते-जाते समय परेशान करता था। उस पर जबरन बात करने का दबाव बनाता था और डराता-धमकाता था।पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन युवक के ट्यूशन पहुंचे और मामले को उठाया। तब आरोपी युवक ने सभी के सामने माफी भी मांगी थी।
हालांकि, बाद में आरोपी युवक अपनी मां के साथ छात्रा के घर पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौज की और छात्रा को धमकी दी। छात्रा का कहना है कि इस घटना से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।













It’s so important to remember gambling should be fun, not a source of stress. Seeing platforms like big bunny games focus on data & transparency is a positive step – knowing the odds can empower players to make informed choices! Let’s prioritize responsible play. 😊