News
माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2025/02/image1.webp?fit=650%2C284&ssl=1)
, हापुड़़।
गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर माघ पूर्णिमा पर दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य किया।
जानकारी के अनुसार रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली प्रांतों के श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान आरंभ किया। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ स्नान किया।
स्नान के बाद गंगा तट पर पुरोहितों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया।
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर तीर्थ नगरी के गंगा घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।