M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बसपा प्रमुख मायावती का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण,
सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध व चंद पूँजीपतियों द्वारा जनता की संपत्तियों की लूट के ख़िलाफ़ उठाई आवाज -सांसद दानिश अली

हापुड़। बसपा से निलंबित होनें के बाद हापुड़ निवासी व गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने ट्वीट कर मायावती के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि बहन मायावती ज का हमेशा शुक्रगुज़ार रहूँगा की उन्होंने मुझे टिकट दे कर लोक सभा का सदस्य बनने में मदद की। बहन जी ने मुझे बसपा संसदीय दल का नेता भी बनाया। मुझे सदैव उनका असीम स्नेह और समर्थन मिला। उनका आज का फ़ैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपनी पूरी मेहनत और
लगन से बसपा को मज़बूत करने का प्रयास किया है और कभी भी किसी प्रकार का पार्टी विरोधी काम नहीं किया है। इस बात की गवाह मेरे अमरोहा क्षेत्र की जनता है। मैंने @BJP4India सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध ज़रूर किया है और करता रहूँगा। चंद पूँजीपतियों द्वारा जनता कि संपत्तियों की
लूट के ख़िलाफ़ भी मैंने आवाज़ उठायी है और उठाता रहूँगा। क्योंकि यही सच्ची जन सेवा है। यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने ये जुर्म किया है, और में इसकी सज़ा भुगतने को तैयार हूँ। मैं अमरोहा की जानता को आश्वस्त करना चाहता हूँ की आप की सेवा में हमेशा हाज़िर रहूँगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page