कांवड़ यात्रा: कावंड़ियों की सेवा के लिए शिविरों का शुभारंभ

हापुड़।
कावंड़ियों के लौटने के क्रम में तेजी आने के साथ कांवड़ियों की सेवा के लिए श्रद्धालुओं, संगठनों ने कावंड़ सेवा शिविरों का शुभारंभ कर दिया है। शुक्रवार से शहर में कांवड़ सेवा शिविरों के खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। आज शनिवार को करीब 20 से अधिक कांवड़ सेवा शिविर चालू हो जाएगे और रविवार को भी इतने ही शिविर चालू होने का अनुमान है।
सबसे ज्यादां शिविर मेरठ-बुलंदशहर मार्ग, दिल्ली-गढ़ रोड पर लग रहे है। मेरठ रोड पर पुलिस लाइन के सामने श्री राधा कान्हा सेवा समिति के तत्वावधान में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रभारी सूर्यकांत शर्मा एडवोकेट ने बताया कि शिविर का शुभारंभ भोले के भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना करके किया गया। उन्होंने बताया कि उनका शिविर 23 जुलाई की सुबह तक चलेगा। शिविर कांवड़ियों के ठहरने के साथ भोजन, चिकित्सा की व्यवस्था की है। इसके अलावा मेरठ रोड पर ही पंजाबी युवा संगठन ने भी कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
बुलंदशहर रोड पर थाना हाफिजपुर पुलिस व ग्रामीणों ने कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर थाने के पास शुरू किया है। जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पंडीर व सभी सहयोगियों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद स्वयं थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सेवा की और सभी पर भोले बाबा का आशीर्वाद बनी रहे ऐसी कामना की।
रेलवे पार्क के निकट रेलवेकर्मियों द्वारा कावंड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर सहयोगी विनीत शर्मा ने बताया कि 20 वर्ष से रेलवे तथा जन सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर एडीईएन संजीव बंसल. आईओडब्ल्यू, विपिन त्यागी एचआई हरिपाल मीणा सीआईटी हापुड़ विनीत शर्मा, आपीएफ आर के यादव, एएफआई प्रदीप गोस्वामी, रविन्द्र टीसी, अनिल शर्मा, टीटी महेश चंद शर्मा, चंद्रपाल नागर, कपिल, टीसी केएल मीणा, पीडब्ल्यूआई केवी सिंह, गार्ड अमित भटनागर, सुनील शर्मा, हरिचरण मीणा, सुरेंद्र खन्ना, प्रदीप गर्ग, डॉ. नितिन गोस्वामी, धीरज शर्मा, पुनीत गोस्वामी, जितेन्द्र मीणा, अनुज शर्मा शिक्षक संघ आदि सैकड़ों शिव भक्त उपस्थित थें।
वहीं आईआईए, डीआईए के द्वारा लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर का
शुभारंभ कल रविवार को धर्मकांटे के पास किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसो. द्वारा सबली गेट के पास दिल्ली रोड पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया जाएगा।












