लज्जापुरी रामलीला मैदान में लगने वाली साप्ताहिक पैठ हटवाने की मांग उठाई, पैठ लगने लगने से रामलीला मैदान में लगे कूड़े के ढेर

हापुड़।
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला लज्जापुरी के लोगों ने सदर एसडीएम इला प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर लज्जापुरी,रामलीला मैदान में लगने वाली साप्ताहिक पैठ को हटवाने की मांग की है।
सदर एसडीएम इला प्रकाश को दिये ज्ञापन में मोहल्ला लज्जापुरी निवासी अमित कुमार,अजय प्रेमी,सतेन्द्र,जय भगवान,दिपांशु,राजेश आदि ने कहा कि दिल्ली रोड स्थित लज्जापुरी व रामलीला मैदान में प्रत्येक रविवार को पैठ लगती है। जिसके लगने से मोहल्ला लज्जापुरी,बैंक कालोनी,चमरी व गणेशपुरा के निवासियों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि साप्ताहिक पैठ लगने से उन्होंने रविवार को होने वाले कार्यक्रम बंद करने पड़े है,जाम लगने के कारण लोगों को पैदल निकला भी दुर्भर हो जाता है। रामलीला मैदान में कचरे,कूड़े के ढेर लग गये है,अर्थी को शमशान तक जाने का रास्त तक भी नहीं मिलता है,लोग रामलीला को अवैध रूप से इस्तेमाल कर के दुकानदार लोगों से अवैध वसूली करते है।












