महिला के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 2.30 लाख रुपए वसूले, आरोपी दानिश गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी महिला के साथ एक युवक ने आठ माह तक रिलेशन रखा। इस दौरान युवक ने महिला के फोटो अपने पास सुरक्षित रख लिए। आरोपित ने महिला को उसके फोटो को प्रसारित करने की धमकी देकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके अलावा पीड़िता से आरोपित ने 2.30 लाख रुपए भी आनलाइन ले लिए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के मजीदपुरा मोहल्ले की एक विवाहिता ने बताया कि वह दानिश नाम के युवक के साथ पिछले आठ माह से रिलेशन में थी। आरोप लगाया कि दानिश ने उसके कुछ फोटो मोबाइल में सुरक्षित रख लिए थे और उन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी की धमकियों से भयभीत होकर पीड़िता ने उसे डेढ़ लाख रुपए नकद और 80 हजार रुपए आनलाइन भी दिए। इसके बावजूद दानिश उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस स्थिति में पीड़िता न तो घर से निकल पा रही थी और न किसी अन्य स्थान पर जा पा रही थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि दानिश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।













Just had a look at hz8888. Definitely room for improvement, but I didn’t hate it. Has some potential, I guess. What do you guys think? Link’s here: hz8888
It’s fascinating how easily accessible online gaming has become, especially with platforms like jl33 streamlining registration & deposits (even with GCash!). Understanding the psychology behind instant gratification is key – and responsible gaming, of course!