इंस्टाग्राम पर छात्रा का फेक अकाउंट बनाकर न्यूज वीडियो वायरल करने की धमकी, रूपयों की डिमांड

, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक मनचले ने नाबालिग छात्रा का
इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाकर न्यूज वीडियो वायरल करने की धमकी देने व रूपयों की डिमांड की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की बड़ी बहन ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बहन कक्षा 11 में पढ़ती है। 3 दिसंबर को किसी ने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाया। उस पर बहन की फोटो डालकर गंदे कमेंट किए और वायरल कर दिया। आरोपी पैसे मांग रहा है। गालियां दे रहा है और धमकी दे रहा है कि पैसे नहीं दिए तो परिवार को बदनाम कर देगा। कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है, असली वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत में लड़की की बहन ने बताया कि यह फेक अकाउंट गढ़मुक्तेश्वर के सरूरपुर गांव का रहने वाला अल्तमस चला रहा है।
साइबर थाना प्रभारी नज़ीर खान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












