ATMS College of Education Menmoms
News

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह जगह बांटे प्रतिज्ञा पत्र,यूपी विधानसभा चुनाव में अब महिलाएं भी निभाएंगी समान सहभागिता- मोनिका शर्मा


हापुड़। सोमवार को महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा के नेतृत्व में हापुड़ शहर के मोहल्ला गांधी गंज में कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के लिए की गई प्रतिज्ञाओ के प्रतिज्ञा पत्र वितरित करने का अभियान चलाया गया।
प्रतिज्ञा पत्र वितरित करने के दौरान महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा* कि यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के लिए की गई प्रतिज्ञाओ से शहर में जगह-जगह महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।अगली साल 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में अब महिलाएं भी अपनी समान सहभागिता निभाएंगी। प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कुल विधानसभा सीटों की 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओ को चुनाव लड़ने के लिए जो प्रतिज्ञा ली है महिलाओं के लिए लिया गया प्रियंका गांधी जी का का ये फैसला महिलाओं को सशक्तिकरण और बढ़ावा देने के लिए हैं। इसके साथ ही महिलाओं को प्रतिवर्ष 3 घरेलू गैस सिलेंडर मुफ्त देने की प्रतिज्ञा भी महिलाओं के घरेलू बजट खर्च को भी कम करने का काम करेगा। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन उत्तीर्ण छात्राओं को स्कूटी और मोबाइल फोन मुफ्त में देने का काम प्रियंका गांधी जी अपने द्वारा ली गई प्रतिज्ञा के तौर पर पूरा करेंगी। महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने प्रियंका गांधी जी द्वारा दिए गए *”लड़की हूं, लड़ सकती हूं”* के नारे से महिलाओं में आगे बढ़ने की अलख भी जगाई।
*इस दौरान* कंचन,मोनिका, शीतल, अंजली, प्रिया,बबली,मंजू शर्मा आदि महिलाएं शामिल रही।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

10 Comments

  1. Pingback: pgslot
  2. Pingback: this page
  3. Pingback: additional reading
  4. Pingback: casino
  5. Pingback: 1xslots
  6. Pingback: Gates of Olympus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page