ATMS College of Education Menmoms
News

चॉकलेट दिलाने के बहाने कार सवार बदमाशों ने किया मासूम छात्रा के अपहरण का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में घर से बाजार सामान खरीदने जा रही एक नाबालिग छात्रा को रास्ते में कार सवार युवकों ने चॉकलेट दिलाने के बहाने अपहरण का प्रयास किया, परन्तु चीख-पुकार की आवाज सुनकर आए लोगों को देख आरोपी फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने गाड़ी का पता लगा लिया है।

पिलखुवा के पबला रोड स्थित कॉलोनी के टॉवर संख्या निवासी राजू चौधरी ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। उसकी 11 वर्षीय पुत्री कक्षा सात की छात्रा है। बृहस्पतिवार की शाम उनकी पुत्री कॉलोनी स्थित दुकान से तरबूज लेने के लिए गई थी। आरोप है कि रास्ते में कार खड़ी थी, जिसमें एक युवक नीचे उतरा और उसकी बेटी को रोककर चाकलेट दिलाने के बहाने अगवा करने का प्रयास किया। पीड़िता युवक के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। बताई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। वहीं, जिस कार छात्रा का से अपहरण करने का प्रयास किया गया, वह कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
हो गई है। कार के कॉलोनी में अंदर आने और जाने की वीडियो साफ दिखाई दे रही है। कार गाजियाबाद नंबर की है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर
पर अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे से कार एवं नंबर की पहचान कर ली गई है। कार में कितने लोग थे, इसकी जांच की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page