M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNews

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन से पूर्व शहर अध्यक्ष सहित कांगेसियों को घरों में किया नजरबंद

हापुड़। शुक्रवार को पुलिस ने शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल को नजरबंद कर दिया। शुक्रवार को कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन था।

हापुड़ में भी सुबह 10 बजे से नगर पालिका स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाना था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस द्वारा शहर अध्यक्ष और अन्य कांग्रेस जनों को नजरबंद कर दिया गया।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि महंगाई से हर वर्ग परेशान है, बेरोजगारी बढ़ रही है, देश भर में सरकार खिलाफ रोष है लेकिन सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जकारिया मंसाबी भी साथ में रहे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page