महक एलायंस क्लब हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ तीज उत्सव, प्रेरणा खत्री बनी तीज क्वीन

महक एलायंस क्लब हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ तीज उत्सव, प्रेरणा खत्री बनी तीज क्वीन
हापुड़। महक एलायंस क्लब हापुड़ द्वारा तीज का उत्सव बहुत ही धूमधाम सिटी हार्ट में मनाया गया क्लब की अध्यक्ष सारिका गुप्ता और सचिव बबीता गर्ग द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से सभी का स्वागत किया और सदस्यों के लिए गेम्स ,गीत, और डांस प्रतियोगिता करवाई गई और उसी के आधार पर तीज क्वीन का चुनाव किया गया जिसमें संस्था की सभी सदस्यों ने भाग लिया तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रेरणा खत्री ने तीज क्वीन का खिताब हासिल किया ,वृंदा महेश्वरी ने second runner up का खिताब हासिल किया रुबीना महेश्वरी ने best डांस और सुंदर सजावट करके पुरस्कार प्राप्त किया मंच संचालन रुबीना महेश्वरी द्वारा किया गया और अंत मे अध्यक्ष सारिका गुप्ता और बबीता शर्मा ने सभी सदस्यों को तीज गिफ्ट मेहंदी बिंदी और रुमाल देकर इस त्योहार को और भी आकर्षक बना दिया ।
संस्था की सचिव बबीता शर्मा द्वारा सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं गई और सबने कार्यक्रम के बाद लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया गया प्रतिभा , विनीता , सुनीता शर्मा सरिता गर्ग, गीता खत्री, बीना वर्मा, अमीषा आदि सदस्यों का सहयोग रहा ।












