M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, चार पत्रकारों सहित अज्ञात साथियों पर एफआईआर, महिला सरगना को भेजा, वीडियो वायरल

हापुड़ । देह व्यापार का आरोप लगाते हुए कुछ सोशल मीडिया के कथित पत्रकारों द्वारा वीडियो वायरल कर दी गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो में दिखाई दे रही देह व्यापार कराने की आरोपी सरगना महिला को जेल भेज दिया। वहीं लाइव रिपोर्टिंग कर वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने एक महिला समेत चार पत्रकारों के खिलाफ नामजद और उनके कुछ साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें कुछ कथित पत्रकार एक मकान में घुसकर महिलाओं की वीडियो बना रहे हैं। उक्त वीडियो में बताया जा रहा है कि ये महिलाएं देह व्यापार में लिप्त हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस दस्तोई रोड स्थित जसरूप नगर के उस मकान में पहुंची तो वहां एक महिला मिली। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने चार कथित सोशल मीडिया के पत्रकारों पर भी बिना अनुमति घर में घुसकर वीडियो बनाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा उनके कुछ अज्ञात साथियो पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चार कथित सोशल मीडिया पत्रकार और कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page