ATMS College of Education Menmoms
News

व्यापार संगठन के विस्तार हेतु जिला महामंत्री मनोनीत सौरभ अग्रवाल

*व्यापार संगठन के विस्तार हेतु जिला महामंत्री मनोनीत सौरभ अग्रवाल

उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री उ.प्र. श्री नितिन अग्रवाल जी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष श्री विकास गोयल (गोल्डी) ने हापुड़ के संगठन के विस्तार हेतु दवा व्यवसाई श्री सौरभ अग्रवाल को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया है।
श्री सौरभ अग्रवाल ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीति और विचारधारा को समाज के उद्यमी व्यवसाई जन के साथ साथ निम्नततम स्तर पर कार्यशील उद्यमी, लघु व्यापारी,दैनिक आजीविका कमाने वाले व्यापारी वर्ग तक प्रसारित करने और संगठन की नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में मजबूती करके जनाधार बढ़ाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विकास गोयल (गोल्डी) ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिला महामंत्री के रूप में श्री सौरभ अग्रवाल के ऊपर संगठन को मजबूती प्रदान करने की जो अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह भली भांति पूर्ण करेंगे।
इसी क्रम में आने वाली 9 अगस्त को माननीय प्रदेश अध्यक्ष *श्री नितिन अग्रवाल जी (आबकारी मंत्री)* उत्तरप्रदेश सरकार के जन्मदिन के अवसर पर वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे जिसमें संगठन की नीति और विचार को आम व्यापारी के बीच तक प्रसारित करने का काम किया जाएगा


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page