M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मकर सक्रांति पर मुस्लिम समाज के साथ किया सहभोज, पीएम मोदी के लिए की दुआएं

हापुड़़। मकर सक्रांति के मौके पर भारतीय जनता पार्टी हापुर द्वारा सभी शक्ति केंद्रों सेक्टरों पर खिचड़ी का वितरण किया गया।

शक्ति केंद्र 7 सिकंदर गेट पर भारतीय जनता पार्टी हापुड के जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरेशी के सौजन्य से मुस्लिम समाज में खिचड़ी का वितरण किया गया। सिकंदर गेट पर सह भोज कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी व जिला महामंत्री श्यामेन्दर त्यागी, विधानसभा प्रवासी संजय कौशिक, सह प्रवासी रविंद्र कश्यप, जिला संयोजक अमित त्यागी आदि ने मुस्लिम समाज के साथ बैठकर खिचड़ी का सह भोज किया।

मकर सक्रांति के सह भोज कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज व धर्म गुरूओ की भारी उपस्थिति देख जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी काफी खुश नजर आए और कार्यक्रम के संयोजक दानिश कुरेशी की पीठ थपथपा कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सह भोज कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह सह भोज कार्यक्रम हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है जितना सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय को दिया पूर्व की सरकारों ने नहीं दिया।जिला उपाध्यक्ष दानिश कुरेशी ने बताया कि आज मकर सक्रांति के पावन पर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ,जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, यशस्वी जिला अध्यक्ष उमेश राणा के दिशा निर्देशन पर मुस्लिम समाज की तरफ से खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम रखा गया क्योंकि भारतीय जनता पार्टी बिना भेदभाव के कार्य कर सभी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक व मुस्लिम समाज को भी लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

मुस्लिम समाज ने पंजाब से सकुशल लौटकर आये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु के लिए भी प्रार्थना की।



इस मौके पर जिला महामंत्री पुनीत गोयल, जिला प्रवासी अभय वर्मा, विधानसभा प्रमुख संजय कौशिक एवं रविंद्र कश्यप आकाश कश्यप , कमलेश झा ,हनीफ गुड्डू, सलमानी बिरादर के सदर खालिख नन्ने सलमानी, खलील सलमानी इरफान खान, इलियास अहमद , कारी शहजाद, मोलाना हुसैन, हाफिज अबू बकर,मौ अहमद, आसिफ मेवाती, डा दिलशाद अली,जावेद चौधरी, नदीम सैफी, अब्दुल रऊफ सिद्दीकी, जीशान अल्वी, आदि सह भोज कार्यक्रम में सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page