अवैध वसूली, पार्किंग व अन्य समस्याओं को लेकर हापुड़ में शुरू हुई ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल, लोग परेशान

अवैध वसूली, पार्किंग व अन्य समस्याओं को लेकर हापुड़ में शुरू हुई ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल, लोग परेशान
हापुड़। ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को अवैध वसूली, पार्किंग व अन्य समस्याओं के समाधान की मांगों को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ में
ई-रिक्शा चालकों ने पार्किंग की व्यवस्था, स्टेशन पर अवैध वसूली, बिना कारण चालान किए जाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है।
ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि ट्रैफिक कर्मचारी चालान काट देते हैं। दुकानों के बाहर ई-रिक्शा खड़े होने के कारण दुकानदार भी अभद्र व्यवहार करते हैं।उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालकों से रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से बीस रुपये की पर्ची काटी जा रही है। जबरन उनकी उत्पीड़न किया जा रहा है।











