ट्रेन में ड्यूटी पर जाते हुए आरपीएफ जवान की मौत

ट्रेन में ड्यूटी पर जाते हुए आरपीएफ जवान की मौत
हापुड़।
बिजनौर से दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवान की मौत हो गई। जिससे आरपीएफ व परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिजनौर जनपद के निवासी कांस्टेबल रवींद्र यादव दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ में तैनात थे और बिजनौर से ड्यूटी जॉइन करने के लिए जा रहे थे। हापुड़ पहुंचने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत उपलब्ध एंबुलेंस के माध्यम से समय लगभग 10:00 बजे उन्हें हापुड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत हापुड़ पहुंचे और अस्पताल परिसर में उनका रो-रोकर बुरा हाल था।












