मंत्री मदन चौहान पर गोली चलाने के मामले में अभियुक्त शुभम भाटी की हुई जमानत

मंत्री मदन चौहान पर गोली चलाने के मामले में अभियुक्त शुभम भाटी की हुई जमानत
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में पूर्व मंत्री पर हमले के आरोपी
की जमानत कोर्ट ने मंजूर कर ली है।
शुभम भाटी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि जिला जज कोर्ट द्वारा बहस सुनने के बाद आज शुभम भाटी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। जिला शासकीय अधिवक्ता द्वारा जमानत का भारी विरोध किया गया, बावजूद माननीय कोर्ट द्वारा सभी जमानत को सुनने के बाद शुभम भाटी की जमानत स्वीकार कर ली।
घटना 9 फरवरी की रात की है, जब पूर्व मंत्री मदन चौहान गांव हिरणपुरा से एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ गनर और निजी सहायक भी थे। आरोप था कि तीन युवक वहां पहुंचे, जो पिस्तौल तानकर अभद्रता की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने बागड़पुर इलाके में गश्त के दौरान शुभम भाटी निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। शुभम भाटी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को जिला जज कोर्ट द्वारा बहस सुनने के बाद आज शुभम भाटी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया गया है।












