ATMS College of Education Menmoms
News

हिंदी के प्रख्यात विद्वान व लेखक प्रो. डॉ.तिलक सिंह का बीमारी के चलते हुआ निधन, लोगों ने जताया शोक

हिंदी के प्रख्यात विद्वान व लेखक
प्रो. डॉ.तिलक सिंह का बीमारी के चलते हुआ निधन, लोगों ने जताया शोक

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

नगर के एस एस वी पीजी कॉलेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर
प्रो डॉ.तिलक सिंह को हार्टअटैक के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन पर लोगों व साहित्यकारों व लेखकों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी व हिन्दी साहित्य संस्था के अध्यक्ष ,एस एस वी पीजी कालेज के पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रो डॉ.तिलक सिंह
को एक सप्ताह पूर्व घर पर ही अचानक हार्टअटैक आने से उन्हें मेरा के जसवंत राय हास्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

उनके पुत्र डॉ. प्रशांत आर्य बिट्टू ने बताया कि अस्पताल में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें
वैलटीनेटर पर रखा गया था, जहां उनका निधन हो गया। शिक्षकों , लेखकों व साहित्यकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रो तिलक सिंह हिंदी के जाने-माने लेखक, साहित्यकार हैं और उनके द्वारा सैकड़ों पुस्तकें,लेख आदि प्रकाशित हो चुके हैं और उनके निर्देशन पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पीएचडी कर चुके हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page