ATMS College of Education Menmoms
Health

वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे 2023: बार-बार हाथ धोना क्यों जरूरी है और इसे करने का सही तरीका क्या है?

World Hand Hygiene Day 2023: हर साल की तरह 5 मई को दुनियाभर में वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाया जा रहा है। कीटाणुओं को रोकने और दूर करने के लिए हाथ धोना सबसे उपयुक्त और प्रभावी तरीका है। यह दिन हर साल दुनिया भर के लोगों को संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में हाथ की स्वच्छता का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सुझाए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोना जरूरी है।

हाथ धोने का सही तरीका

1. सबसे पहले हाथों को साफ और बहते पानी से गीला करें। फिर नल बंद करें और साबुन लगाएं।

2. अपने हाथों को साबुन से रगड़ें और अच्छी तरह झाग बनाएं। हाथों को दोनों तरफ से धोएं, उंगलियों के बीच और नाखूनों के नीचे रगड़ें। अंगूठे को न भूलें। कम से कम 20 सेकंड तक ऐसा करें।

3. अब नल खोलें और अपने हाथों को धो लें।

4. अपने हाथों को साफ तौलिये से सुखाएं।

COVID-19 या फिर अन्य संक्रमणों से बचने के लिए हाथों को साबुन और पानी से 20 सेकंड तक अच्छे से धोएं।

कब-कब हाथ धोने चाहिए?

  • बाहर से घर लौटने पर
  • मास्क पहनने से पहले और फेंकने के बाद
  • खांसने या छींकने के बाद
  • चेहरे, मुंह या आंखों को छूने से पहले
  • मरीज की देखभाल करने से पहले और बाद में
  • खाना बनाने के दौरान और बाद में
  • खाने से पहले और बाद में
  • शौचालय का उपयोग करने के बाद
  • गंदी सतह पर हाथ लगाने के बाद

जब-जब आपके हाथ गंदे होते हैं, तब-तब आपको अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए। इसके अलावा जानवरों को संभालने या फिर कचरा फेंकने के बाद भी आपको अपने हाथ को साफ करना चाहिए।

नियमित रूप से हाथ धोने के फायदे

1. नियमित रूप से अपने हाथ धोने से कोविड के साथ सर्दी और फ्लू जैसे संक्रमण होने का खतरा कम हो सकता है।

2. आंखों के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है, जो बैक्टीरिया और कीटाणुओं के कारण हो सकता है और ये हाथों से आंखों में आते हैं।

3. स्वास्थ्य कर्मियों और रोगियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के लिए नियमित रूप से हाथ धोना महत्वपूर्ण है।

4. नियमित रूप से हाथ धोने से उन कीटाणुओं और जीवाणुओं को दूर करने में मदद मिलती है, जो दस्त और आंतों की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page