भारत विकास परिषद, विकास रत्न ने मनाई हरियाली तीज महोत्सव ,पिंकी मांगलिक बनी तीज क्वीन

हापुड़ ‌ ।
भारत विकास परिषद, विकास रत्न शाखा पिलखुवा के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन गोयल किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला संयोजिका शेफाली गुप्ता एवं सह महिला संयोजिका रश्मि गुप्ता एवं कोपल गोयल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महिला सदस्यों एवं बच्चों ने मनमोहक गीत संगीत एवं नृत्य देश भक्ति पर आधारित फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी। सभी सदस्यों के मध्य प्रश्नोत्तरी एवं पुरुष वर्ग द्वारा गेम खेल कर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया गया। समय बद्धता का पुरस्कार पुरुष वर्ग संतराम सिंहल एवं महिला वर्ग तनु कंसल एवं एक बंपर प्राइज कार्यक्रम के अंत में निकाला गया जो नितिन गुप्ता को दिया गया।

तीज क्वीन के लिए पिंकी मांगलिक को चयनित किया गया तथा ताज पहनाकर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। शाखा द्वारा सभी प्रतिभागी सदस्यों को पुरस्कार वितरित
किए गए।

कार्यक्रम में पंकज सक्सेना , ममता शर्मा, इंदु वार्ष्णेय ,सुशील अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, भगवान गोयल, वागीश दिनकर ,राजीव गोयल, नरेंद्र शर्मा, कवित बंसल, नितिन अग्रवाल, बीना गोयल, कृष्ण कुमार गोयल, विपिन अग्रवाल, राकेश सिंघल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version