भारत विकास परिषद युवा शक्ति के संरक्षक अमित कुमार सिंहल बनें  प्रांतीय उपाध्यक्ष, लोगों ने दी बंधाईया

हापुड़। भारत विकास परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा भारत विकास परिषद युवा शक्ति के संरक्षक अमित कुमार सिंहल  को प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा का दायित्व दिया गया है।


अमित कुमार सिंहल  भारत विकास परिषद से 2013 से जुड़े हुए हैं एवं पिछले सत्र में हापुड़ जिले के जिला अध्यक्ष थे। साथ ही भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी में अनेकों बार पूर्व में प्रांतीय चेयरमैन रक्तदान के पद पर भी रह चुके हैं।


अमित कुमार सिंहल  ने बताया भारत विकास परिषद एकमात्र ऐसा सामाजिक, गैर राजनीतिक संगठन है जो सेवा एवं संस्कार के प्रकल्प करता है। भारतीय संस्कृति को विश्व में सिरमौर बनाना भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य है। प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में संपन्न वर्ग द्वारा किए जाने वाले सेवा प्रकल्पों को पूरा लाभ समाज के वंचित वर्ग को मिल सके इस विषय में संपूर्ण कार्य किया जाएगा।
भारत विकास परिषद युवा शक्ति के मार्गदर्शक सचिन गोयल  ने कहा यह हमारे लिए बड़ा हर्ष का विषय है। एवं पूरी भारत विकास परिषद युवा शक्ति इसके लिए बहुत-गोरवान्वित है।

Exit mobile version