M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विद्युत तारों में लगी भीषण आग,मचा हडक़ंप,हादसा टला

विद्युत तारों में लगी भीषण आग,मचा हडक़ंप,हादसा टला

हापुड़।

सोमवार की शाम सर्राफा बाजार में अचानक बिजली के तारों में भीषण आग लगने अफरा-तफरी मच गयी गया। बाजार में मौजूद खरीदार और व्यापारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया,अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, सर्राफा बाजार की पापड़ वाली गली के सामने टीकाराम तेल वाली गली के कोने पर अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट-सर्किट हो गया। देखते ही देखते चिंगारियां और धुआं उठने लगा और तारों में भीषण आग भडक़ गई। लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर और हरसंभव प्रयास कर आग पर काबू पाया। वहीं,मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ दुकानदारों ने सुरक्षा के चलते तुरंत अपने-अपने शटर गिरा दिए।

घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग और बिजली विभाग को दी गई। हालांकि आग पर शुरुआती स्तर पर ही स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया, लेकिन इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page