भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया होली उत्सव

हापुड़। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ का होली उत्सव १० मार्च को रॉयल पैलेस हापुड़ में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बच्चों के नृत्य सिंगर द्वारा होली के भजन,तम्बोला गेम एवं सदस्यों द्वारा होली मिलन प्रोग्राम हुआ।
शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव भी कराया गया,प्रांत से चुनाव अधिकारी श्री विपिन कुमार अग्रवाल एवं श्री आशीष गर्ग जी उपस्थित हुए जिन्होंने बहुत ही सुन्दर तरीके से पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न कराये।
डॉ.अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष
श्री वरुण कुमार मित्तल सचिव
डॉ. अनिल कुमार जैन कोषाध्यक्ष
मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर शाखा के 85 सदस्य उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष सुशील गर्ग सचिव विश्वजीत केहर कोषाध्यक्ष संजीव गर्ग एवं महिला संयोजिका सीमा गर्ग ने सभी को होली पर बधाई दी। राष्ट्रीय कमेटी सदस्य श्रीमती ममता शर्मा,जिला कोकोर्डिनेटर श्रीमती शिखा गर्ग का विशेष सहयोग रहा।
सभी ने नये पदाधिकारियों को उनके आने वाले समय में अच्छे कार्य करने के लिए बधाई दी।
सुशील कुमार गर्ग
अध्यक्ष 10.3.25