ATMS College of Education Menmoms
News

भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था योग-क्रीड़ा भारती


हापुड़(अमित मुन्ना)।

क्रीड़ा भारती जिला हापुड़ की एक विशेष बैठक क्रीड़ा भारती योग केंद्र नगर पालिका हापड़ में ज़िलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर का मेरठ प्रांत में प्रवास के निमित्त सानिध्य प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रदेश मंत्री डॉ विकास अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज चौधरी ने बताया कि योग अभ्यास का एक प्राचीन रूप जो भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और उसके बाद से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है। इसमें किसी व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए और विभिन्न प्रकार के रोगों और अक्षमताओं से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम शामिल हैं। यह ध्यान लगाने के लिए एक मजबूत विधि के रूप में भी माना जाता है जो मन और शरीर को आराम देने में मदद करता है। दुनियाभर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। विश्व के लगभग दो अरब लोग एक सर्वेक्षण के मुताबिक योग का अभ्यास करते हैं। डॉ विकास अग्रवाल ने कहा की शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।क्रीड़ा भारती की योग प्रशिक्षिका कनक गुप्ता ने बताया की योग सत्र में मुख्य रूप से व्यायाम, ध्यान और योग आसन शामिल होते हैं जो विभिन्न मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। दवाओं जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है से बचने का यह एक अच्छा विकल्प है। क्रीड़ा भारती की महिला मंत्री वंदना सिंघल ने बताया की क्रीड़ा भारती योग केंद्र नगर पालिका में रोज़ाना सुबह प्रतिदिन महिलाएँ व बालिकाएं योग कर रही है। क्रीड़ा भारती के ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा ने कहा की योग एक बहुत ही उपयोगी अभ्यास है जिसे करना बहुत आसान है और यह कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जो आज के जीवन शैली में सामान्य हैं से भी छुटकारा पाने में मदद करता है। बैठक में संपूर्ण ज़िला हापुड़ कार्यसमिति, मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष विशाल मित्तल, विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी तथा सभी तहसील ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री व सभी हापुड़ नगर और पिलखुवा नगर अध्यक्ष मंत्री, गुंजन गर्ग, कीर्ति गौतम, डॉ स्वाति गर्ग, डॉ० शशि शर्मा, रविंद्र गुर्जर, दीपांशु गर्ग, महेन्द्र, परवीन आदि लोग मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page