HapurNewsUttar Pradesh
भाभी ने बच्चों व उनके साथ देवरों द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने दो देवरों पर पीड़िता व उसके पुत्र और पुत्री के साथ मारपीट कर मकान खाली कराने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के नवज्योति कालोनी निवासी पीड़िता भावना कौशिक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 30 सितंबर की शाम उनका पुत्र आर्यन बाहर खड़ा हुआ था। आरोप है उनके दो देवर विकास व आकाश ने मारपीट की।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में एफआईआर कर जांच शुरू कर दी।












