fbpx
News

भाजपा व व्यापारी नेता के पिता का निधन,लोगों ने जताया शोक

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता अमित शर्मा टोनी के पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को ब्रजघाट पर किया जायेगा। उनके निधन पर व्यापारियों व भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के माता मोहल्ला निवासी व राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता अमित शर्मा टोनी के पिता एवं भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की नगराध्यक्ष राखी शर्मा के सुसर प्रमोद शर्मा ((मोदी) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर व्यापारियों व भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता अमित शर्मा टोनी ने बताया कि अंतिम यात्रा आज 12बजे उनके निवास स्थान बुर्ज मोहल्ला से बृजघाट के लिए प्रस्थान करेगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page