M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा ने मनाया काला दिवस,घर घर जाकर लोकतंत्र सैनानियों को सम्मानित करेंगी भाजपा


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

भाजपा ने 25 जून 1975 आपात्काल को काला दिवस के रूप में बनाते हुये आपातकाल में जेल गये लोकतंत्र रक्षक सेनानियो के सम्मान में एक वीसी का आयोजन किया ।
मुख्य वक्ता सांसद व लोकतंत्र रक्षक राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था।
मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती लज्जा रानी ने कहा कि आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई।
जिला प्रभारी श्रीमती सुनीता दयाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि ‘भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि’ कहा गया है। इस पूरी अवधि में बहुत से असहनीय अत्याचार लोकतंत्र सेनानियों ने सहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने की।
कार्यक्रम में विधायक विजय पाल आढ़ती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता नानक चंद ,हरीश मित्तल ,मधुसूदन दयाल अशोक शर्मा ,सोहन लाल छाबडा ,संजय क्रपाल ,सभी जिलापदाधिकारीगण,मंडलअध्यक्षगण सम्म्लित हुये सभी लोकतंत्र रक्षको को प्रतीकचिन्ह उनके व उनके परिवार को घर घर जाकर सम्मानित किये जायेंगे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page