ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

भाजपा नगराध्यक्ष के घर पहुंच उपमुख्यमंत्री केशव मोर्य ने परिवार के साथ किया भोजन, फूलों से किया स्वागत

हापुड़। योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिग्गज व प्रभावशाली नेताओं के यहां ना जाकर भाजपा के समर्पित व पुराने कार्यकर्ता व भाजपा के उत्तरी नगर मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान के घर पहुंच अच्छा संदेश दिया कि भाजपा में छोट से छोटे कार्यकत्ताओं का भी सम्मान है। घर पहुंचने पर उनका फूलों से स्वागत व तिलक कर सम्मान किया,तो उपमुख्यमंत्री ने भी भाजपा नगराध्यक्ष के परिवार के साथ बैठकर भोजन कर अच्छा महसूस किया।

हापुड़ के श्रीनगर निवासी व भाजपा नगराध्यक्ष विनीत दीवान के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का विनीत दीवान की पुत्री विभाषी दीवान, निय्ती दीवान, पुत्र शिव दीवान ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के लिए लंबे समय से समर्पित विनीत दीवान के परिवार का आभार जताया।

विनीत की माता अमलेश गर्ग ने तिलक लगाकर डिप्टी सीएम को विदा किया। सम्मान से अभिभूत उपमुख्यमंत्री ने भी परिवार का आभार जताकर प्रसन्नता जाहिर की।

भाजपा नगराध्यक्ष के घर पहुंच उपमुख्यमंत्री केशव मोर्य ने परिवार के साथ किया भोजन, फूलों से किया स्वागत


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page