ATMS College of Education Menmoms
News

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मिली गोलियों से
छलनी कर हत्या की धमकी, तहरीर दी

हापुड़।

थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी व भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को शुक्रवार सुबह धमकी भरा पत्र मिला,जिसमें उनकी गोलियों से भूनकर हत्या की धमकी दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिम्भावली के सुभाष विहार कॉलोनी निवासी व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य ने थानें में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके घर पर एक धमकी भरा पत्र मिला,जिसमें
आरोपियों ने गाली गलौज का इस्तेमाल करते हुए गोलियों से भूनकर हत्या करने की धमकी दी।

शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकत्ताओं ने थानें पहुंचकर तहरीर देते हुए सुरक्षा की मांग की।

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामलें में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page