ATMS College of Education Menmoms
News

पौधे रोपित कर पृथ्वी का श्रृंगार करें:डा.नितिन गौड़

पौधे रोपित कर पृथ्वी का श्रृंगार करें:डा.नितिन गौड़

-एचपीडीए वीसी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण करने की अपील की

-एचपीडीए अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना में ग्रीन बेल्ट में किया पौधारोपण

, हापुड़ ।

गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर में किया। कार्यक्रम में वीसी सहित अन्य अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना में ग्रीन बेल्ट में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये। साथ ही लोगों से पौधारोपरण करने की भी अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने पौधारोपण कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण व शहर को हरा भरा बनाने को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधों का रोपण करें,जल को बर्बाद नहीं करें,नदियों को प्रदूषण से बचाये,उनके गंदगी नहीं डाले।

एचपीडीए के प्रभारी सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर योजना में ग्रीन बेल्ट में नीम,जामुन,पीपल आदि सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया है। साथ ही वृक्षारोपण अभियान में प्राधिकरण द्वारा अपनी योजनाओं में विभिन्न प्रजातियों के पच्चीस हजार पौधे रोपित करेगा।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राजकुमार वर्मा,अधिशासी अभियंता विद्युत तेजवीर सिंह,सहायक अभियंता राकेश तोमर,वीरेश राणा,सहायक अभियंता पीयूष जैन सहित प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page