M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

अगर आप बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो ये चीजें जरूर पैक करें

अगर आप बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो ये चीजें जरूर पैक करें

लाइफस्टाइल:

घूमने की हो बात और अगर आपके साथ बच्चे हैं तो आपको सावधानी से पैकिंग करनी होगी। हम नहीं चाहते कि घर से बाहर हमारे बच्चे को अचानक किसी ऐसी चीज़ की ज़रूरत पड़े जो बहुत ज़रूरी हो और हमारे पास न हो। इसके लिए पैकिंग भी सोच-समझकर करनी चाहिए और पहले से सतर्क रहकर आप बच्चों के साथ आराम से घूमने का आनंद ले सकते हैं।

तो आइए जानते हैं कि बच्चों के साथ घूमने जाने से पहले कैसे करें पैकिंग और रहें निश्चिंत?

डायपर

सबसे पहले दिन के हिसाब से गिन कर डायपर रखें और ज़रूरत से एक पैकेट एक्स्ट्रा रखें।



वाइप्स

वेट और ड्राई दोनों तरीके की वाइप्स रखें। और ये अपने हैंडबैग में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर फौरन इसे निकाल सकें।



प्लास्टिक बैग

कचरा फेंकने के लिए हर जगह आपको डस्टबिन नहीं मिलेगा इसलिए एक्स्ट्रा प्लास्टिक बैग रखें जिसमें कचरे को लपेट कर अलग रख सकें।



पौष्टिक स्नैक्स

बाहर अक्सर होटल का खाना बच्चे पचा नहीं पाते हैं और लूज मोशन या उल्टी की समस्या हो सकती है। इसलिए सतर्क रहते हुए बच्चों के लिए स्वस्थ स्नैक्स पहले ही पैक कर लें। जैसे ड्राई फ्रूट्स, घर की बनी हेल्दी कुकीज, गाजर, खीरा, सेब, संतरा, अंगूर जैसे फल और सब्जी, थेपला, इडली, पेपर डोसा, चीला, चिक्की, मखाना, तिल लड्डू आदि।



बच्चों के मनोरंजन का सामान

कलर्स और कलरिंग बुक, कॉमिक्स, स्टोरी बुक, पज़ल, ब्रेन गेम या उनके पसंदीदा खिलौने आप रख सकते हैं। जिससे बच्चा बोर न हो, सफर के दौरान आसानी से इस्तेमाल कर सके और आपको परेशान न करे।



दवाइयां

पेट दर्द, उल्टी, लूज मोशन, बुखार और खांसी की दवा रखना न भूलें। फर्स्ट एड किट जरूर रखें जिसमें कॉटन, डेटॉल, बैंड एड और पट्टी रखी हो।



अन्य जरूरी सामान

पेपर सोप, सनस्क्रीन, हैट, चश्मा, सैनिटाइजर, सिपर, मौसम के हिसाब से गर्म या कॉटन के कपड़े, मोजे, छोटे कंबल आदि। निजी जरूरत के हिसाब से अन्य छोटी-छोटी जरूरतों पर ध्यान दे कर सामान पैक करें और कोई चीज भूल भी जाएं तो घबराएं नहीं।



 

 



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page