ATMS College of Education Menmoms
News

बेटी होने पर दिया पत्नी को दिया तीन तलाक

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला को उसके पति ने बेटी होने पर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह अप्रैल 2019 में गांव के ही रहने वाले एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद वह एक बच्ची की मां बनी। बेटी पैदा होने पर पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे नाराज रहने लगे। जिसके चलते उसका ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद भी हो गया। विवाद के कारण वह मायके में रहने लगी। वहीं आरोपियों से परेशान होकर उसने न्यायालय में वाद भी दायर कर दिया। छह फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे पति उसके मायके पहुंचा। जहां तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page